GMCH STORIES

नृत्य, रंग और ऊर्जा से सराबोर रहा “अभिव्यक्ति” महोत्सव का चैथा दिन

( Read 465 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page
नृत्य, रंग और ऊर्जा से सराबोर रहा “अभिव्यक्ति” महोत्सव का चैथा दिन

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, उदयपुर के 30वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित बहुप्रतीक्षित पंाच दिवसीय “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव के चतुर्थ दिवस पूरा परिसर संगीत, ताल, लय और उत्साह से झूम उठा। जूनियर, सीनियर एवं कॉलेज स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इराक में नियुक्त भारतीय सांस्कृतिक राजदूत डॉ. धीरज प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि कर्नल धीरेंद्र सिंह, मिसेज रीना अग्रवाल एवं मनोज गीतांकर की उपस्थिति में हुआ। निर्णायक मंडल में शैली श्रीवास्तव, आभा शीर्षिकर एवं नूतन सेंगर ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति, अनुशासन और आत्मविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि “अभिव्यक्ति” जैसे महोत्सव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और मंचीय कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य डॉ. गजाराम सिरवी ने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है और उनमें आत्मविश्वास विकसित करता है।
चतुर्थ दिवस पर ग्रुप डांस, सोलो डांस, डुएट डांस, ट्रेडिशनल डांस एवं प्रॉप डांस सहित कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस में विभिन्न संस्थानों की टीमों ने ऊर्जा और समन्वय से भरपूर प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं, वहीं सोलो डांस में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, बॉलीवुड और फ्यूजन शैली में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
डुएट डांस में प्रतिभागियों का तालमेल और भावाभिव्यक्ति दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। ट्रेडिशनल डांस प्रतियोगिता में भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। वहीं प्रॉप डांस में प्रतिभागियों ने मंच सामग्री और विभिन्न वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर अपनी प्रस्तुतियों को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
विशिष्ट अतिथि कर्नल धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नृत्य युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। मिसेज रीना अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में टीम भावना, साहस और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कामाक्षी चैधरी, राहुल मीणा एवं प्रियांशी पानेरी ने किया। अंत में नितिशा महावार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। महोत्सव का भव्य समापन 11 मई को पुरस्कार वितरण समारोह, विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह के साथ होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like