GMCH STORIES

हीटवेव प्रबंधन और बिजली-पानी आपूर्ति की समीक्षा

( Read 427 Times)

18 May 26
Share |
Print This Page
हीटवेव प्रबंधन और बिजली-पानी आपूर्ति की समीक्षा

उदयपुर। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार अपराह्न कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर विभाग एवं अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण समय, गुणवत्ता, परिवादियों की संतुष्टि आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिवेदनाओं के अच्छे निस्तारण और बूरे निस्तारण की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संपर्क प्रकरणों का निस्तारण मातहतों के भरोसे नहीं छोड़ कर स्वयं करने की हिदायत दी।

बैठक में जिला कलक्टर ने भीषण गर्मी के चलते हीटवेव प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने मौसमी बीमारियों की स्थिति, उनसे बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम स्तर से प्राप्त विषयों भी चर्चा की गई। इसके अलावा अंतर्विभागीय विषयों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया। प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोग स्तर पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, युडीए सचिव हेमंेंद्र नागर, सीईओ विरमा राम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like