GMCH STORIES

उदयपुर में 95.76 प्रतिशत मकानों का सर्वे पूरा

( Read 414 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से जारी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में अब तक 95 प्रतिशत मकानों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। मकान सूचीकरण का प्रथम चरण 14 जून 2026 तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में जिले के शत-प्रतिशत नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला, तहसील एवं नगर निकाय स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने बताया कि यदि जिले के किसी भी शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी मकान, प्रतिष्ठान, परिवार अथवा नागरिक तक अभी तक जनगणना प्रगणक या पर्यवेक्षक नहीं पहुंचे हैं, अथवा जनगणना से संबंधित कोई अन्य समस्या या शिकायत है, तो संबंधित नागरिक सीधे शिकायत प्रकोष्ठ में संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग कार्यालय, बेदला पुलिया के पास नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0294-2451384 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील स्तर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तथा नगर निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।प्रशासन ने जिलेवासियों से डिजिटल जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, परिवार, मकान या क्षेत्र सर्वेक्षण से छूट गया है तो इसकी तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उसका सर्वे पूरा कराया जा सके।

95 प्रतिशत कार्य पूर्ण
जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक अनुमानित 6.87 लाख मकानों में से 6.58 लाख मकानों (95 प्रतिशत) का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य भी 14 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि जिले की सटीक एवं विश्वसनीय जनगणना सुनिश्चित हो सके।

फैक्ट फाइल
जिले में अनुमानित कुल मकान - 6,87,456
सर्वे पूर्ण मकान - 6,58,286
मकान सर्वे प्रगति - 95.76 प्रतिशत
अनुमानित कुल जनसंख्या -  23,09,696
कवर की गई जनसंख्या - 22,77,249
जनसंख्या कवरेज - 98.60 प्रतिशत

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले उपखंड (मकान सर्वेक्षण)
खेरवाड़ा - 101.05 प्रतिशत
झाड़ोल - 100.66 प्रतिशत
सायरा  - 100.28 प्रतिशत

सर्वाधिक जनसंख्या कवरेज
खेरवाड़ा - 112.70 प्रतिशत
सायरा - 110.49 प्रतिशत
झाड़ोल - 106.43 प्रतिशत


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like