GMCH STORIES

ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम- रघुवीर सिंह मीणा

( Read 969 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page
ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम- रघुवीर सिंह मीणा

उदयपुर। ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सूरजपोल स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कांग्रेस को बुथ स्तर तक मजबुत करना आवश्यक है। साथ ही युवाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। मीणा ने कहा कि इन प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक संगठनात्मक मजबूती एवं नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिससे कि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत होगा।
बैठक में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत,  उदयपुर ग्रामीण विधायक प्रत्याशी विवेक कटारा , झाड़ोल से पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील कुमार भजात, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पण्डया, डॉ कल्याण सिंह राव,  नवल सिंह चुंडावत, रिषभ जैन,मोड सिंह सिसोदिया, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, कोटड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रायसा राम खेर, गोगुंदा ए अध्यक्ष  रामसिंह चदाणा, संगठन महासचिव खेरवाड़ा ब्लॉक प्रदीप भाणात, संगठन महासचिव वल्लभनगर डालचंद नागदा , जमनालाल शर्मा, कमलेश पटेल, प्रवीण सालवी, पुष्पा मीणा, कमला परमार, महेश त्रिपाठी, मधु सालवी, शिवलाल गुर्जर ,गोपाल सरपटा, मोहम्मद खान, नरेंद्र सिंह, मोडी राम प्रजापत, कमला शंकर खेर, नानसिह सिसोदिया, सौरभ शर्मा, लक्ष्मण सिंह मीणा, अर्जुन लाल मीणा,मण्डल अध्यक्ष गौतम प्रकाश बुंबरिया ,रमेश चंद्र भुज ,महेंद्र सिंह सिसोदिया, देवीलाल सुथार, मण्डल नवाघरा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गरासिया, जवास मण्डल अध्यक्ष थावरचंद डामोर, कार्यालय सचिव महेंद्र डामोर उपस्थित वो।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like