GMCH STORIES

बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट 13 जून को हाउस ऑफ रजवाड़ा में, ज्वेलरी उद्योग की बारीकियों से रूबरू होंगे सदस्य

( Read 353 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page
बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट 13 जून को हाउस ऑफ रजवाड़ा में, ज्वेलरी उद्योग की बारीकियों से रूबरू होंगे सदस्य

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा अपने सदस्यों के लिए 13 जून को एक विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जा रहा है। यह विजिट उदयपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम हाउस ऑफ रजवाड़ा – बेस्पोक हाई ज्वेलरी में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन शॉप नं. 1, सिरोया स्क्वायर, भूपालपुरा-एल रोड, उदयपुर में किया जाएगा, जिसमें बीसीआई के सभी चैप्टर्स के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन कौशल, नवाचार और सफलता के सूत्रों से परिचित कराना है। इस प्रकार के आयोजन सदस्यों को नए व्यावसायिक दृष्टिकोण प्राप्त करने, नेटवर्किंग मजबूत करने तथा विभिन्न उद्योगों की कार्यशैली को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

बीसीआई गोल्ड चैप्टर के प्रेसीडेंट एवं हाउस ऑफ रजवाड़ा के संचालक अमृत मेहता ने बताया कि हाउस ऑफ रजवाड़ा उदयपुर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम्स में शामिल है, जो गोल्ड, सिल्वर, डायमंड एवं एंटीक ज्वेलरी के उत्कृष्ट संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। इस वर्कप्लेस विजिट के दौरान प्रतिभागियों को ज्वेलरी उद्योग की कार्यप्रणाली, डिजाइनिंग प्रक्रिया, कारीगरी, ग्राहक सेवा और ब्रांड निर्माण के विभिन्न पहलुओं को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में बिजनेस इंटरैक्शन, नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने के विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे सदस्यों को अपने व्यवसाय के विकास हेतु नए विचार और अवसर प्राप्त हो सकेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like