GMCH STORIES

सहकारी समितियां उदयपुर खण्ड कार्यालय और उपभोक्ता भंडार में आयोजित किया  योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान 

( Read 486 Times)

10 Jun 26
Share |
Print This Page

सहकारी समितियां उदयपुर खण्ड कार्यालय और उपभोक्ता भंडार में आयोजित किया  योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान 

उदयपुर | अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, उदयपुर खण्ड, प्रताप नगर के अंतर्गत क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी कार्यालय, उप रजिस्ट्रार कार्यालय, विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय में मंगलवार 9 जून को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रोटोकॉल से  योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक रजिस्ट्रार श्रीमती गुंजन चौबे ने भागदौड़ और तनाव पूर्ण जीवन में स्वयं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहकारी समितियों के सभी कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग और हार्टफुलनेस ध्यान का लाभ उठाया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ सुबोध शर्मा, श्रीमति आशा शर्मा व योग प्रशिक्षक श्रीमति अलका ने ध्यान और योग सत्रों का संचालन किया। श्री कौटिल्य भट्ट, विशेष लेखा परीक्षक सहकारिता विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में बुधवार 10 जून को  सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार कार्यालय शास्त्री सर्कल उदयपुर के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने  महा प्रबंधक डॉ प्रमोद कुमार के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल अनुसार हार्टफुलनेस ध्यान का लाभ उठाया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस समन्वयक एवं योग प्रशिक्षक डॉ राकेश दशोरा और श्रीमति आशा शर्मा ने ध्यान और योग सत्रों का संचालन किया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों ने हार्टफुलनेस ध्यान की सरल विधि से मानसिक संतुलन, शांति, फोकस्ड माइंड और स्वास्थ्य के लिए शारीरिक योग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस अभ्यासी एवं निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like