GMCH STORIES

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

( Read 496 Times)

10 Jun 26
Share |
Print This Page

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवस्थान विभाग की ओर से झाड़ोल स्थित पंछेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम रखा गया।
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के उनके संकल्पों की निरंतर सिद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण तथा धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like