बाँसवाड़ाकरवा चौथ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आशापुरी महिला मंडल की ओर से मेहन्दी रचन उत्सव आयोजित हुआ।

इसमें मण्डल की सभी सखियों ने अपने-अपने हाथों में अपने अपने सुहाग की मेंहदी रचाई। मेहन्दी लगाने का कार्य मेहन्दी रचन विशेषज्ञ चेष्टा राठौड़ और सुनीता कटारा द्वारा किया गया।

आशापुरी महिला मंडल की अध्यक्षा समाज सेविका श्रीमती मिथिलेश कौशिक के सान्निध्य में महिलाओ ने मेंहदी लगाईसंजारा गीत गाए और भजन कीर्तन किए। इनमें साधना देवडासीमा दवेशशि कटाराउषा परमारचंदा सिंहविधि पंड्यारिंकी तिवारीसीमा तिवारी आदि ने हिस्सा लिया।

Source: