बांसवाड़ा । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून स्कूल में ग्राम पंचायत स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा के मुख्य आतिथ्य,भेरूलाल सेठ के विशिष्ठ आतिथ्य , पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास की अध्यक्षता में नींबू दौड़, कब्बड्डी,50 मीटर दौड़, रस्सा कस्सी सहित कई खेल भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर समारोह को समाज सेवी लाल शंकर , राधेश्याम, शांतिलाल, कांतिलाल निनामा, रकम चंद्र, सहित कई ने सभा को संबोधित किया ।
इस अवसर पर समारोह में अनूप मेहता,बदनलाल डामोर,आशीष कुमार, भेरूलाल डोडियार, खुशपाल कटारा, दयाशंकर चरपोटा ,मयूर पड़ियार ,मुकेश पटेल ,जीवन लाल निनामा, श्रीमति रैना निनामा ,हितेष कुमार निनामा, श्रीमति लता राव शारीरिक शिक्षक ने खेल कूद में सहभागिता की।
निर्णायक मुकेश पटेल पीटीआई ओर श्रीमती लता राव ने बताया कि कब्बड्डी में वीर राजा बांसिया जी चरपोटा दल अमरथून प्रथम रहा वही 50 मीटर दौड़ में परमेश् सारेल, कब्बड्डी महिला में वीर काली बाई दल,नींबू दौड़ में अर्चना डोडियार प्रथम ,रीना चरपोटा सेकेंड ,रस्सा कस्सी में सावित्री बाई फुले दल प्रथम रही।
Source: