बांसवाड़ा | ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पूर्व पीठाधीश्वर श्रीमहंत 1008 श्री नारायणदास जी महाराज की 23 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लालीवाव मठ में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम सोमवार को आरंभ हुए।
इन कार्यक्रमों की शुरूआत लालीवाव मठ के श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने मठ के प्रधान देवता श्रीपद्मनाभ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर लालीवाव मठ के सभी मन्दिरों और गुरु समाधियों पर विशेष श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया गया है।
मंगलवार दिन में कई अनुष्ठान, रात को महाप्रसादी
अगाध आस्था के केन्द्र रहे श्रीमहन्त 1008 श्री नारायणदासजी महाराज की पुण्य तिथि 6 जनवरी, मंगलवार को विभिन्न अनुष्ठानों की शुरूआत प्रातः 9 बजे विनायक महापूजा से होगी। इसके बाद श्रीमहंत नारायणदासजी महाराज की समाधि पर पूजन-अर्चन, श्रीविग्रहपूजा आदि के साथ गुरुपादुका पूजन, अभिषेकार्चन आदि होंगे। रात 8 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। इन आयोजनों में लालीवाव मठ के शिष्य, बड़ी संख्या में भक्तजन और धर्मावलम्बी हिस्सा लेंगे।
Source: