बांसवाड़ा/ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पूर्व पीठाधीश्वर श्रीमहंत 1008 श्री नारायणदास जी महाराज की 23 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लालीवाव मठ में दो दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत सोमवार रात आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में धर्म-कर्म और कर्मकाण्ड के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों एवं उत्कृष्ट सेवाओं में समर्पित योगदान दे रहे तीन विद्वान कर्मकाण्डी पण्डितों को सम्मानित किया गया।

लालीवाव पीठाधीश्वर श्रीमहंत श्री हरिओमदासजी महाराज ने लालीवाव मठ की ओर से पं. अवधबिहारी भट्ट, पं. विनय भट्ट एवं पं. भावेश पण्ड्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उनकी सेवाओं की सराहना की।

Source: