बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में परीक्षार्थियों को परीक्षा समय में टाईम मैनेजमेंट, प्रश्न पत्र हल करने की आधुनिक तकनीकी कौशल सहित विभिन्न आयामों पर बिन्दु वार कार्यशाला में टिप्स प्रदान किए गए।

संस्कृत शिक्षा विभाग के शिक्षाविद रमेश कुमार निनामा ने परीक्षा कौशल को आधुनिक 
तकनीक से जोड़ते हुए सरल ओर सहज प्रश्नों को पहले हल करने ,लिख लिख कर याद करने , परीक्षा की पूर्व रात्रि को भरपूर नींद लेने सहित कठिन प्रश्नों को बिंदुवार सचित्र हल करने पर बल दिया।

विद्यालय छात्र संसद पदाधिकारी प्रधानमंत्री आशीष चरपोटा एवम् सपना चरपोटा ने 
रिक्त पदों के बावजूद शिक्षकों द्वारा शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर आभार व्यक्त किया।

अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपचंद चरपोटा ने समस्त स्टॉफ शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षण, अधिक गृहकार्य ,ओर साप्ताहिक टेस्ट तकनीक से वातावरण में सुधार हुआ है और नामांकन वृद्धि होकर उपखण्ड परिक्षेत्र घाटोल में दूसरे स्थान पर राउमावि अमरथुन है और विगत पांच वर्ष से शत प्रतिशत विद्यार्थियो उत्तीर्ण हो रहे हैं।

इस अवसर पर पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने कहा कि वर्ष भर की कड़ी मेहनत है और सभी बच्चों को सख्त हिदायत दी कि बोर्ड परीक्षा में भूल से भी कोई कागज़ जेब में नहीं आ जाए इसका विशेष ध्यान रखें । प्रवेश पत्र, पेन पेंसिल के अलावा कोई सामग्री लेकर नहीं आनी है। काग़ज़ पुराना प्रश्न पत्र,याद करने हेतु कोई कागज़ जेब में नहीं रह जाए,क्योंकि तीन स्तर पर परीक्षार्थी की जांच करवा कर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा ।

इसके अलावा सभी कार्मिक जो परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं उन्हें भी मोबाईल वर्जित रहेगा साथ ही पहचान पत्र गले में टांगना होगा और वीक्षक को शपथ पत्र देना होगा कि सगा सम्बन्धि , रिश्तेदार उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो रहा है। इसके अलावा अन्य स्कूलों के वीक्षक लगाए जाएंगे ।

नियमित अंतराल पर बोर्ड द्वारा नियुक्त परीक्षा में जांच हेतु नियुक्त जांच अधिकारी फ्लाईग टीम द्वारा सधन निरीक्षण किया जाएगा अतः परीक्षार्थी परिशुद्ध ओर पारदर्शी तरीके से परीक्षा कक्ष में परीक्षा समय पर ही प्रवेश करें ,देर से आने पर प्रवेश वर्जित रहेगा और अनुचित साधन /अन्यथा स्थिति में विधि सम्मत विभागीय कार्यवाही होगी ।

इस अवसर पर 12 वीं के 92, दसवीं के 80 ,आठवीं के 97, पांचवीं के 72 परीक्षार्थियों को
विदाई ओर पुरस्कार दिए गए।

अन्त में कक्षा पहली से बारहवीं के समस्त विद्यार्थीयो,स्टॉफ, जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों का सामूहिक स्नेह भोज सम्पन्न हुआ।
 

Source: