बांसवाड़ा | चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान् सामाजिक सेहत रक्षा सरोकारों के निर्वहन की दिशा में पंच सहस्र औदीच्य समाज बांसवाड़ा नगर इकाई की ओर से यहां सेठ सांवरिया धर्मशाला में रविवार को रिदम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बाँसवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर आशातीत सफल रहा। इसमें रिदम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से संबंधित मशहूर चिकित्सा विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जांच की और समुचित परामर्श सेवाओं से लाभान्वित किया।
शिविर में विशेषकर ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर, खून में ऑक्सीजन मात्रा आदि की जांच की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ व एम.डी फिजिशयन द्वारा परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 137 व्यक्ति जांच एवं चिकित्सा परामर्श से लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर सहस्र औदीच्य समाज बांसवाड़ा के अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट ने डॉ. यश शाह कन्सल्टेंट फिजिशियन एण्ड क्रिटीकल, डॉ. विपिन चन्द्र आदित्य दासरी कार्डियोलॉजी, डॉ. पार्थ डामोर द्वारा आदि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रदत्त उल्लेखनीय स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
समाज के कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिविर में अमर सिंह राठौड़ यूनिट हेड, जतिन पण्ड्या, भव्य पाठक, अभिषेक वैष्णव, कार्तिक जोशी आदि ने चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न इकाइयों के माध्यम से सेवाएं दीं। प्रगति अंजलि नीलम ने विभिन्न ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, बी पी आदि की जाँच की।
शिविर में अरुण पण्ड्या, कमलेश पंचाल, बाबू सिंह, गोविंद जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, लता भट्ट, रेणुका भट्ट, विद्यासागर शुक्ल, सुनील तम्बोली सहित बड़ी संख्या में समाजजनों एवं शहरवाासयों निष्णात चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर नवीन पण्ड्या, सुभाष भट्ट, विनय भट्ट, अरुण, पण्ड्या, के.के. पंड्या, अशोक पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Banswara News
चैत्र नवरात्रि में स्वास्थ्य रक्षा सरोकारों की दिशा में बेहतर पहल
आशातीत सफल रहा पंच सहस्र औदीच्य समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…