बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रभारी श्रीमति रैना निनामा 
ने प्रारम्भ में महिलाओं की विभिन्न गतिविधियों योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिका कल्याण कारी योजनाओं में लाडो योजना , निःशुल्क साईकिल ट्रान्सफर बाउचर,कृषि विज्ञान संकाय छात्रवृत्तियां,गार्गी योजना, निःशुल्क स्कूटी योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, सहित विभिन्न पदों पर महिला आरक्षण ,सामाजिक सुरक्षा सहित समाज सेवा में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही हैं जोकि उल्लेखनीय हैं।
पारी प्रभारी खुश पाल कटारा दयाशंकर चरपोटा ने नव प्रवेशित बालिकाओं को तिलक लगा माल्यार्पण कर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर स्वागत किया गया।

प्रवेशोत्सव ,नामांकन वृद्धि लक्ष्य प्राप्ति हेतु नोडल स्कूलों में शत प्रतिशत विद्यार्थियो को आधुनिक तकनीकी कौशल स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जाने हेतु पाबंद किया गया।
इस अवसर पर समारोह को भेरूलाल डोडियार मयूर पड़ियार मुकेश,जीवन लाल निनामा बदन लाल डामोर अनूप मेहता कपिल वर्मा पर्वत सिंह हरिशंकर मानसिंह श्रीमति रैना निनामा सहित विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,मां बाड़ी केंद्र, राप्रावि हंडिया पाड़ा स्कूल के चुन्नी लाल दायमा, गुलाबपुरा स्कूल से गोविन्द डामोर 
, ग्वाल माता स्कूल से रकम चंद्र चरपोटा,कोठारिया पाड़ा स्कूल से नारायण लाल डामोर,भौम पाड़ा स्कूल से श्रीमति किरपा कुमारी,उपला पाड़ा से रिंकू मैडम,आंबा पाड़ा स्कूल से राकेश रेबारी,खेड़ली पाड़ा स्कूल से दिव्य प्रसाद शर्मा,शंकर लाल शामिल रहे ।

अंत में दोपहर में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा संचालित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम दिखाया गया।

Source: