बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में विद्यालय शिक्षा के बाद "सही निर्णय - सुनहरा भविष्य" विषयक केरियर सेमीनार पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।

केरियर सेमीनार, वेबिनार के तहत प्रभारी अनुप कुमार मेहता वार्ताकार ने बताया कि केरियर का अर्थ,10 कक्षा के बाद विषय चयन,सहित भविष्य की योजनाओं पर विशद चर्चा की गई।

मेहता ने बताया कि स्कूली शिक्षा में पारंगत विषय चयन में तकनीकी कौशल में फैशन डिजाइन, ग्राफिक डिजाइनर, कम्प्यूटर इंजीनियर में सॉफ्ट वेयर, हार्ड वेयर , डेटा एनालिसिस,आर्ट्स कला काष्ठ में प्रवेश,सेना में प्रवेश,वैज्ञानिक इसरो परीक्षा, ऑन जॉब ट्रेनिंग, अप्रेंटरशिप,ब्यूटीशियन, मैकेनिक इंजीनियर,सहित 500से अधिक केरियर चुनने के कई आयाम हैं जिसमें विद्यार्थी अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

भविष्य की योजनाओं की पूर्ति अभिभावकों , मित्रों, शिक्षकों की प्रेरणा सहित विकल्पों को छोड़ कर स्वयं की ईच्छा अनुसार अपडेशन करना ही ध्येय होना चाहिए़।

सेमीनार का आयोजन ऑटोमेटिव ट्रेड एजुकेशन अमरथून के तहत आयोजन वार्ताकार खुश पाल कटारा, दयाशंकर चरपोटा ने नव सत्र में शैक्षिक आयामों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रश्नों के सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सेमिनार को भेरूलाल डोडियार, मयूर पड़ियार,मुकेश,जीवन लाल निनामा,हितेष कुमार निनामा, श्रीमति रैना निनामा, बदन लाल डामोर ने सम्बोधित किया।

अन्त में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण परिषद (आर एस सी ई आर टी) उदयपुर के द्वारा व्यापक केरियर वेबिनार के सीधे प्रसारण को दिखाया गया।

*छात्रों के लिए बड़ा अवसर, करियर वेबिनार, विशेषज्ञों से मिला मार्गदर्शन*

आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बाद सही विषय और करियर का चयन विद्यार्थियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण निर्णय बन गया है।

 इसी महत्वपूर्ण मोड़ पर राउमावि अमरथुन स्कूल में 
 छात्रों को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा को एक विशेष करियर मार्गदर्शन वेबिनार आयोजित किया किया गया।

 यह वेबिनार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुआ ।

वेबिनार का विषय ‘सही निर्णय, सुनहरा भविष्य : 10 वीं के बाद उपयुक्त विषय चयन एवं 12 वीं के बाद का उपयुक्त मार्ग पर विशेष चर्चा की गई।

 इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों में सहायता प्रदान की गई । 

इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों, करियर विकल्पों और बदलते समय के अनुरूप उभरती संभावनाओं के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी दी गई।

इस वेबिनार की खास बात यह है कि इसमें पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया और जो अपने अनुभव साझा किए।

 वार्ताकारों ने किस प्रकार उन्होंने 10 वीं और 12 वीं के बाद सही निर्णय लेकर अपने करियर को सफल दिशा देनी चाहिए उस पर विस्तार से बताया गया। 

भविष्य में उनके अनुभव छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा कई करियर विशेषज्ञों ने भी इस वेबिनार में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और वे छात्रों की रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न विकल्पों जैसे उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स, स्किल आधारित पाठ्यक्रम और अन्य करियर मार्गों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह राज्य स्तरीय वेबिनार YouTube के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया 

जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों राउमावि अमरथुन में रहने वाले छात्रों ने भी आसानी से इसमें भाग लिया। 

राज्य सरकार की यह पहल छात्रों को न केवल सही दिशा प्रदान की बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और जागरूक बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखी।

Source: