बांसवाड़ा। श्री उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट वागड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन 29 अप्रैल, शनिवार सायं 7 बजे से बोरवट में होगा। बोरवट हनुमान मन्दिर के समक्ष यज्ञ पाण्डाल के निकट के प्रसादम् परिसर में कवि सम्मेलन रखा गया है। जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि मुकेश मोलवा (इन्दौर) का ओजस्वी काव्य पाठ होगा।
आयोजन समिति व संस्थान के अध्यक्ष एवं बोरवट के पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि बोरवट बजरंगबली के नवनिर्मित मन्दिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अन्तर्गत विराट वागड़ी कवि सम्मेलन का अनुष्ठान रखा गया है। इस कवि सम्मेलन में देश-प्रेम, स्वधर्म गौरव सहित विभिन्न विषयों के साथ ही वागड़ी हास्य एवं वागड़ी गीतों का रसास्वादन भी श्रोताओं को प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि श्री उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट वागड़ी कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा (इन्दौर), जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य (छींछ-बांसवाड़ा), राष्ट्रीय मंच संचालक विपुल विद्रोही (धम्बोला-डूंगरपुर), महेश देव भट्ट (नन्दौड़-डूंगरपुर), सारिका भूवन त्रिवेदी (छींछ-बांसवाड़ा), दिनेश ‘पंछी (गोवाड़ी-डूंगरपुर), भंवर गर्ग ‘मधुकर’ (ठीकरिया-बांसवाड़ा) और शास्त्रीय गायक वीरेन्द्र सिंह राव अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का सन्देशपरक मनोरंजन करेंगे।
Source: