बांसवाड़ा | विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले भर में विभिन्न आयोजनों के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। वैदिक संस्कृति, सनातन मूल्यों और धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में सात दशक से अधिक समय से कार्यरत गायत्री मण्डल बांसवाड़ा की ओर श्री पीताम्बरा आश्रम में पर्यावरण चेतना संचार महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में लगे विभिन्न वृक्षोें की वैदिक ऋचाओं एवं पौराणिक मंत्रों से पूजा-अर्चना की गई और अभिमंत्रित जल से सिंचन किया गया।

आश्रम परिसर में आयोजित समारोह में दशकों से पर्यावरण चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पूर्व वन अधिकारी एवं गायत्री मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट एवं नटवरानन्दी वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सौरभ रावल का अभिनन्दन किया गया।

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जोशी, सचिव विनोद शुक्ल एवं कार्यकारिणी सदस्य कमलकान्त भट्ट ने उपरणा पहनाकर दोनों का अभिनन्दन किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. दिनेश भट्ट एवं सौरभ रावल ने हजारों पौधे लगाकर सुरक्षित पल्लवन तथा पौधारोपण के लिए प्रेरणा संचार में पर्यावरण चेतना भगीरथ के रूप में कार्य करते हुए उल्लेखनीय रिकार्ड कायम किया है।

इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष ललित जोशी,  पं. मनोहर एच. जोशी, कालूराम राठौड़, हेमन्त भट्ट, महेन्द्र आचार्य, पं. मनोज भट्ट शास्त्री सहित गायत्री मण्डल के पदाधिकारी, सदस्यगण, श्री पीताम्बरा आश्रम के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Source: