बांसवाड़ा / श्री भगवती मण्डल की ओर से रविवार को श्री पीताम्बरा आश्रम में चण्डी महानुष्ठान में देवी भक्ति का ज्वार उमड़ आया।

इस अवसर पर आचार्य पं. हाटकेश झा के आचार्यत्व में विनायक स्तवन व पंचदेव उपासना के उपरान्त देवी पूजा के विभिन्न विधान हुए तथा देवी साधकों ने सामूहिक रूप से भक्तिभावपूर्वक दुर्गासप्तशती के पाठ किए। मुख्य साधक के रूप में श्री भगवती मण्डल के अध्यक्ष दिलीप पण्ड्या ने आरती एवं पुष्पान्जलि विधान पूर्ण किया।

चण्डी अनुष्ठान में श्री भगवती मण्डल के सचिव सुरेश पण्ड्या एवं कोषाध्यक्ष केवल नागर, बलदेव दवे, मधुसूदन झा, जगदीश त्रिवेदी, मिट्ठनलाल दवे, विपिन त्रिवेदी, प्रवीण दवे, जयप्रकाश याज्ञिक, सुनील त्रिवेदी, रविन्द्र झा, अनिल त्रिवेदी, केवलकृष्ण नागर, रमेश झा, मुकेश त्रिवेदी, जनार्दनराय नागर, मधुसूदन नागर आदि ने चण्डी पाठ के साथ ही नवार्ण मंत्र जप, देवी आराधना के विभिन्न स्तोत्रों के पाठ तथा भजन-संकीर्तन आदि किए। इस अवसर पर हनुमान, नर्मदेश्वर, पीताम्बरा आदि देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया।

अनुष्ठानों में गायत्री मण्डल की ओर से सुशील त्रिवेदी, मधुसूदन व्यास, कमलकान्त भट्ट, चन्द्रेश व्यास, पं. जय रणा, अनिल भट्ट आदि साधकों ने हिस्सा लिया।

सूर्यार्चन अनुष्ठान हुए

गायत्री मण्डल की ओर से रवि सप्तमी पर आश्रम के साधकों की ओर से आदित्य आराधना के विभिन्न अनुष्ठान जाने-माने कर्मकाण्डी पं. राकेश शुक्ल के आचार्यत्व में हुए। इसमें चन्द्रेश व्यास, कमलकान्त भट्ट, पं. जय रणा, अनिल नरहरि एच. भट्ट, पं. मनोज नरहरि आर. भट्ट ‘शास्त्रीजी’ आदि साधकों ने हिस्सा लिया।


 

Source: