बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग बांसवाड़ा में न्यायालय निर्णय की पालना में अप्रशिक्षित अध्यापिकाओं को नियुक्ति तिथि से चयनित वेतनमान प्रदान करने हेतु पीओ ,यूसईओ द्वारा बजट आवंटन प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को प्रेषित नहीं करने , बज़ट आवंटन नहीं होने के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई गई।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी ओर डिजायर पद्धति के विरोध में ढोल बज़ाओ नींद उड़ाओ आन्दोलन को नैतिक समर्थन देते हुए दोषी शिक्षा अधिकारीयो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई
संघर्ष समिति संयोजक अनिल व्यास ने बताया कि आठ दिन पहले से ज्ञापन देने के बावजूद शिक्षा अधिकारीयो द्वारा अप्रशिक्षित अध्यापिकाओं को नियुक्ति तिथि से चयनित वेतनमान प्रदान करने हेतु पीओ ,यूसईओ द्वारा बजट आवंटन प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को प्रेषित नहीं करने , बज़ट आवंटन नहीं होने समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने से शिक्षकों में खासा आक्रोश व्याप्त हैं।
*जर्जर शाला भवनो के मरम्मत ओर 1968 कक्षा कक्ष नवनिर्माण की मांग*
इसके अलावा जर्जर शाला भवनो के मरम्मत ओर 1968 कक्षा कक्ष नवनिर्माण हेतु समसा , डी एम एफ टी, सीएसआर स्कीम में कोई राशि आवंटित नहीं किए जाने ओर सर्वे रिपोर्ट सहित बार बार पत्राचार करने के बाद भी जनजाति टीएसपी परिक्षेत्र मद से राशि आवंटित नहीं करने से खस्ताहाल सरकारी स्कूलों की विकट स्थिति है यदि बालकों बालिकाओं की जनहानि होती है तो जिला प्रशासन, शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
*बिना पॉलिसी लागू किए जबरन डिजायर पद्धति से स्थानांतरण करने के विरोध में ढोल बज़ाओ नींद उड़ाओ का आगाज़*
इसके अलावा राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पे प्रोटेक्शन रिकवरी टेट परीक्षा अनिवार्यता सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण,हाल ही में शिक्षकों के बिना पॉलिसी लागू किए जबरन डिजायर पद्धति से स्थानांतरण करने के विरोध जताते हुए शीघ्र पॉलिसी निर्माण करने के चुनावी घोषणा पत्र के वादे अनुरूप 100 दिन की जगह 1000 दिन बाद भी सिस्टम दुरुस्त नहीं करने के विरोध स्वरूप आन्दोलन किया जा रहा हैं।
इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश भट्ट ने बताया कि आन्दोलन में नव क्रमोन्नत विद्यालय में व्याख्याताओं के पद सृजित करने, स्ट्रफिंग पैटर्न नामांकन अनुसार पद सृजित करने, प्रत्येक प्राथमिक स्कूलों में 5 कक्षाओं पर 5 अध्यापक और एक शारीरिक शिक्षक पदस्थापित करने , सूचनाओं संप्रेषण हेतु कम्प्यूटर शिक्षण व्यवस्था मेन विथ मशीन लैपटॉप प्रिंटर प्रदान करने, प्राथमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों को आहरण वितरण अधिकार देने, एसएनए बज़ट आवंटन न्यूनतम 5 लाख सीधे प्राईमरी स्कूलों को करने, पीटीआई पद सृजित करने सहित प्रत्येक मिडिल स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक 8 अध्यापक और एक शारीरिक शिक्षक पदस्थापित करने ओर न्यूनतम बज़ट आवंटन 9.60 लाख रुपए अनुदान देने की मांग की गई हैं।
इसके अलावा टीएसपी परिक्षेत्र बांसवाड़ा में कठिन पहाड़ी अंचल होने से टीएसपी भत्ता दिए जाने, स्थानीय युवाओं को अलग से भर्ती करने,पदोन्नति में टीएसपी परिक्षेत्र आरक्षण देने,सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं।
इसके अलावा नोडल राउमावि प्रधानाचार्य स्कूलों पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने, संसाधन उपलब्ध कराने,नोडल केंद्र बज़ट आवंटन स्कूलों को तीन लाख रुपए अनुदान अलग से करने, हार्ड ड्यूटी एलाउंस टीएसपी परिक्षेत्र के सरकारी स्कूलों के नोडल पीओ प्रधानाचार्य को दिए जाने की आवश्यकता जताई गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विज्ञान संकाय,कृषि विज्ञान संकाय में प्रायोगिक कार्य हेतु विभाग द्वारा पूर्ववर्ती मापदंड अनुसार बज़ट आवंटन किए जाने, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता,आर जी एच एस मद में कटौती बन्द करने,कार्यालय मद स्टेशनरी मद प्रयोगशाला मद,साफ सफ़ाई पेयजल मद में तथा विद्युत लाईट पेयजल नेट इंटरनेट के समस्त खर्चों की भरपाई शिक्षा विभाग द्वारा किए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा राजकीय विद्यालय से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई ।
इस अवसर पर कई शिक्षकों कर्मचारी नेताओं, अप्रशिक्षित अध्यापिकाओं ने सम्बोधित किया।
Source: