उदयपुर, उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा सोमवार, दिनांक 17 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 4 बजे यूसीसीआई भवन के पी.पी. सिंघल आॅडिटोरियम में अमूल के प्रबन्ध निदेशक के साथ एक परिचर्चात्मक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में देश के प्रतिष्ठित ब्रांड अमूल की सफलता की यात्रा के बारे में अमूल के एम.डी. श्री अमित व्यास अपने अनुभव साझा करेंगे।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने उदयपुर सम्भाग के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्टार्ट-अप उद्यम के प्रतिनिधियों से इस निःशुल्क कार्यक्रम भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील की है।
Source: