उदयकुमार गोपालकृष्णन होंगे समारोह के मुख्य अतिथिअवार्ड 2025 के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।गलुण्डिया ने बताया कि रोजगार सृजन, सामाजिक उत्तरायित्व, महिला कार्मिकों को संरक्षण देने, औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में योगदान देने आदि विभिन्न मानकों के आधार पर उद्यमियों को प्रदान किये जाने वाले ‘‘यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड - 2026’’ हेतु स्वतंत्र आॅडिटर द्वारा आॅडिट के उपरान्त शाॅर्ट लिस्ट की गई अवार्डी कम्पनियों की उत्पादन इकाई अथवा सेवा क्षेत्र की यूसीसीआई के सदस्यों की टीम द्वारा विजिट की गई। शाॅर्ट लिस्ट किये गये नामों में से एक्सीलेन्स अवार्ड हेतु चयनित अवार्डियों के नाम की घोषणा गुरुवार, दिनांक 12 फरवरी, 2026 को अवार्ड्स समारोह के दौरान की जायेगी। श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिये यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड हेतु चयनित उद्यमियों को यूसीसीआई के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 

Source: