गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा  के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेश के  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

देवनानी ने अपने शुभकामनाएँ संदेश में कहा कि  राज्यपाल बागड़े के सक्रिय मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उनका सरल, स्नेहिल और अनुकरणीय व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। देवनानी  ने  राज्यपाल को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुयशपूर्ण जीवन की  शुभकामनाएं दी हैं।

 

*सांसद मदन राठौड़ की शिष्टाचार भेंट*

 

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी से रविवार को राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद राठौड़ को देवनानी ने योग – विश्व को भारत की अनमोल भेंट पुस्तक भेंट की।

 

दोनों ने साहित्य, समाज और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चा की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि विचार और संस्कृति से जुड़ा साहित्य समाज को नई दिशा देने का कार्य करता हैं।