उदयपुर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा शुक्रवार, 12 सितम्बर को प्रातः 9:55 बजे दिल्ली से वायु मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11:10 बजे उदयपुर के डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।
पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीमती प्रीति गजेन्द्र शक्तावत ने बताया कि उनके उदयपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके उपरांत श्रीमती लांबा प्रातः 11:30 बजे सड़क मार्ग से महाराणा भोपाल राजकीय अस्पताल उदयपुर पहुंचकर आदिवासी पीड़िता से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित होटल वर्जू विलास में दोपहर 12:30 बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगी।
दोपहर 3:00 बजे श्रीमती लांबा उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा आबू रोड के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की नजमा मेवाफ़रोस, हितांशी शर्मा, चंदा सुहालका, मधु सालवी, माया सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।