15 किमी. स्क्रैच रेस में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुकेश कस्वां रजत पदक विजेता रहे
जयपुर। रेलवे खेलकूद संवर्धन बोड, नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन जयपुर द्वारा 62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन साइकिलिंग वेलोड्रोमए सवाई मानसिंह स्टेडियमए जयपुर में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि 62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025-26 का शुभारम्भ 2 अक्टूबर 2025 को साइकिलिंग वेलोड्रोम, सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे श्री प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को साइकिलिंग का महत्व बताया और टीम भावना से खेलते हुए जीत की बधाई दी।
इस चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे के एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता रोनाल्डो सिंह (पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे), एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता रोजित सिंह (पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे), एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता इसोव (पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे), एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता विश्वजीत सिंह (उत्तर रेलवे) एवं जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता मुकेश कस्वां (उत्तर पश्चिम रेलवे) सहित 8 टीमों के लगभग 80 खिलाड़ी एवं 20 ऑफिसियल भाग ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में 8 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जायेगी।
शुभारंभ के दिन आयोजित 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस चैंपियनशिप में उत्तर रेलवे के नमन कपिल स्वर्ण पदक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुकेश कस्वां रजत पदक व दक्षिण पश्चिम रेलवे के संपात वी पी कांस्य पदक विजेता रहे। इसी प्रकार एक किमी. व्यक्तिगत टाइम ट्रायल रेस में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रोनाल्डो सिंह स्वर्ण पदक, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रोजित सिंह रजत पदक एवं उत्तर रेलवे के देवेंद्र बिश्नोई कांस्य पदक विजेता रहे।
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार, उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के सचिव व सचिव महाप्रबंधक श्री अनुज कुमार तायल, रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड, नई दिल्ली के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण व ओएसडी स्पोर्ट्स श्री जितेंद्र कुमार सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण प्रतिभागी खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
Headlines
62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025-26
साइकिलिंग वेलोड्रोमए सवाई मानसिंह स्टेडियमए जयपुर में शुभारंभ
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…