नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आइकन अवॉर्ड 2025 के समापन के बाद से ही भारत के युवा फिल्मकार अमोल भगत सुर्खियों हैं। उन्होंने अब तक 70 अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों के निर्णायक मंडल में जूरी सदस्य के रूप में भाग लिया है, जिसके कारण उन्हें विश्व के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जूरी सदस्य के रूप में पहचाना जा रहा है। फिल्मों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों, भावनाओं और कलात्मक दृष्टिकोण को समझते हुए उन्होंने विश्वभर के फिल्मकारों और समीक्षकों के बीच अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। पुणे (महाराष्ट्र) में जन्मे और बारामती के ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े फिल्मकार अमोल भगत कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 25 से अधिक देशों के फिल्म फेस्टिवलों में जूरी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इस विशेष उपलब्धि पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (भारत सरकार) श्री रामदास अठावले ने अमोल भगत को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उन्होंने कहा कि, “अमोल भगत ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में भारत का नाम रोशन किया है। उनका यह सफर देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।" विदित हो कि युवा फिल्मकार अमोल भगत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पुणे टू गोवा' बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है, यह फिल्म कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन का एक आकर्षक मिश्रण है जिसमें मराठी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता आदित्यराजे मराठे की दमदार भूमिका है। इस फिल्म में आदित्यराजे के साथ सुनील पाल और एहसान कुरशी जैसे नामचीन अभिनेता शामिल हैं।
Headlines
चर्चाओं के बीच : फिल्मकार अमोल भगत
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…