यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 106 स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा है संचालन
जयपुर। रेलवे द्वारा दीपावली, छठ पूजा और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए है। रेलवे द्वारा देश में रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल रेल सेवाओं का विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों के 986 फेरों का संचालन किया जा रहा है साथ ही 60 नियमित ट्रेनों में 175 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए है। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के विशेष प्रबंध किए गए है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। श्री अमिताभ ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों से विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। छठ पर्व के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के समय को भी यात्रियों के अनुकूल किया गया है और प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव समय में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि अधिकाधिक यात्री लाभान्वित हो सके। यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में असुविधा नहीं हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर एवं एटीवीएम की उपलब्धता की गई है। इसके साथ ही यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टिकट लेने के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप ऐप से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि त्यौहारों के समय स्टेशनों पर यात्री भार को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट को प्रतिबंधित किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए है। स्टेशन पर प्रवेश हेतु अनारक्षित और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था की जा रही है। साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए साधारण श्रेणी कोच के पास बैरिकेट्स लगाकर लाइन के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन पर टीम बनाकर यात्रियों की सहायता की जा रही है और सहायता बूथ के माध्यम से भी यात्रियों को जानकारी प्रदान की जा रही है। स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को समुचित जानकारी प्रदान की जा रही है। रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर वार रूम की स्थापना की गई है जो कि राउंड द क्लॉक कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म एवं पैदल ऊपरगामी पुलों पर लगातार गश्त की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है साथ ही स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर स्कैनर मशीनों द्वारा यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की जा रही है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर एक अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक स्पेशल रेलसेवाओं के 638 फेरों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों को राहत प्रदान करने के क्रम में विभिन्न रेलसेवाओं में 175 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नियमित रूप से यात्री भार की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं आवश्यकतानुसार स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन एवं रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।
त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से संचालित होने वाली स्पेशल रेलसेवाओं के तहत गाडी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा एक अक्टूबर 202525 से 30 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन, गाडी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा एक अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन, गाडी संख्या 0973, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा एक अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन, गाडी संख्या 04733 भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 व 25 अक्टूबर 2025 को, गाडी संख्या 04734 अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 व 25 अक्टूबर 2025 को, गाडी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 सितम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09617 दौराई-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 3 अक्टूबर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को, गाडी संख्या 01412 सांगानेर-पुणे (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 26 सितम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2025 तक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09008 खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक तक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09024 सांगानेर (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 03 अक्टूबर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09727ए जयपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 202025 तक जयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09702 ढेहर के बालाजी-पाटलिपुत्र अनारक्षित एकतरफा स्पेशल रेलसेवा ढेहर का बालाजी से 24 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को तथा गाडी संख्या 04837 जोधपुर-कोलकाता स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से 24 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को संचालित की जा रही हैं। (
Headlines
त्यौहारों के लिए व्यापक प्रबंध एवं विशेष तैयारियां, रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…