उदयपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), के एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्रभाग द्वारा गुरुवार को शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सेफ्टी जागरूकता” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।
डाइट प्राचार्य डॉ. शीला काहाल्या ने उद्घाटन सत्र में डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन गया है। हमारा प्रयास है कि शिक्षण समुदाय का प्रत्येक सदस्य तकनीक का लाभ लेते हुए साइबर खतरों से सुरक्षित रह सके। प्रशिक्षक चिराग सेनानी ने सत्र के दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने ऑनलाइन गोपनीयता, सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, फिशिंग, ईमेल/एसएमएस/व्हाट्सएप घोटालों की पहचान, सुरक्षित ब्राउज़िंग, पासवर्ड सुरक्षा और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
ईटी डिवीजन की प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह वेबिनार विद्यालयों में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने और सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि तकनीकी उपायों के साथ-साथ व्यक्तिगत जागरूकता और जिम्मेदार ऑनलाइन आचरण ही सुरक्षित डिजिटल जीवन की नींव हैं। वेबिनार में उदयपुर जिले के 10 ब्लॉकों के 150 से अधिक शिक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षण कर्मी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सत्र में सक्रिय रूप से अपनी जिज्ञासाएं पूछी, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक समाधान दिया।
Headlines
साइबर सेफ्टी जागरूकता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
Related stories
The Body Made of Five Elements Ultimately Merges into Them: Dr Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, Devendra Dham, under the aegis of Shri V…
Oral Health and Oral Cancer Screening Camp Held at Transport Nagar
Udaipur: An Oral Health Awareness and Oral Cancer Detection Camp was organised at Transport Nagar, Udaipur, b…
Three Vidya Niketan Players Selected for SGFI Competition
Udaipur: Players from Vidya Niketan Senior Secondary School, Hiran Magri Sector-4, Udaipur, brought laurels t…
Arambh Investor Summit 2026 Sees Potential Investment Commitments of Over ₹10 Crore
Udaipur: In a significant initiative aimed at promoting innovation, entrepreneurship and investment in Rajast…