सिरोही। राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को बजट भाषण में सडक़ विकास और परिवहन ढांचे को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। बजट में युवा, व्यापारी, किसानों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखा गया है। पीएम किसान के लाभार्थियों को अब साल में 9000 के बजाय 12000 रुपये मिलेंगे। राजस्थान के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये मिलते हैं। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 3000 रुपये दिए जाते हैं। अब इस राशि को बढ़ाकर 6000 रुपये करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा आरओबी-आरयूबी के काम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए आगामी वर्ष में 1800 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट हाईवे, आरओबी, आरयूबी, एलिवेटेड रोड, निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। नॉन.पैचेबल सडक़ों के लिए 1400 करोड़ रुपए और मिसिंग लिंक सडक़ों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, बारिश से क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं। अटल प्रगति पथ योजना के तहत अगले साल 250 अटल प्रगति पथों पर 500 करोड़ रुपए के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट में वर्ष-2026 में सडक़, पानी, बिजली, शिक्षा, युवा, रोजगार, चिकित्सा, रोजगार, कृषि उत्पादकता निम्र तबके के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा बजट में 2.5 लाख किसानों को मुफ्त में बीज देने, हर पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने, 3 लाख किसानों को ड्रिप.स्प्रिंकलर देने, 50 हजार नए सोलर पंप लगाने, बेतहर कार्य करने वाली पंचायत को स्टेट अवॉर्ड देने, किसानों को 25000 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन देने, केविके में में भर्ती और मिशन राज गिफ्ट् का ऐलान तथा गर्मी एवं बारिश के मौसम में किसानों के बचाव के लिए मंडियों में शेड निर्माण समेत कई घोषणाएं की गई है।
Headlines
सडक़ विकास और परिवहन ढांचे को लेकर की बड़ी घोषणाएं
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…