मौसी ने पहल कर भतीजी का कराया नेत्रदान
भारत विहार बजरंग नगर निवासी जी डी आहूजा और द्रौपदी की बेटी निकिता आहूजा का रविवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। कम उम्र में बेटी के निधन से परिवार के सभी लोग शोक में आ गए ।
निकिता की मौसी व शाइन इंडिया फाउंडेशन की ज्योति मित्र सुनीता पंजवानी,और डॉ सुरेश छाबड़ा के सहयोग से जी डी आहूजा ने बेटी निकिता के नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया ।
परिवार में सब की चहेती, खुश मिजाज,हमेशा दूसरों के दुखों को कम करने के लिए तैयार रहने वाली निकिता के चेहरे पर कभी भी गंभीर बीमारी का भाव देखने को नहीं मिलता था ।
पिता जी डी आहूजा ने, संस्था सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि, मेरी बेटी की आंखों से दो दृष्टिहीनों की दुनिया रोशन होगी, यही हमारे लिए सुकून भरा कार्य है ।
नेत्रदान संकल्पित सीमा पंजवानी को भी अफसोस है कि,शोक की घड़ी में वह अपने पिता स्व० जेठानंद इसरानी और ससुर स्व० टी के पंजवानी के नेत्रदान का कार्य संपन्न नहीं करवा सकी । काश उस समय पर कोई, मुझे समझा पाता तो,आज मेरे परिवार के दिवंगत भी किसी की आंखों को रोशन कर रहे होते ।
Health Plus
बेटी की आंखों से दुनिया रोशन हो,इसलिए कराया नेत्रदान
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…