पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि 128 ईटीएफ की ओर से दुर्गम स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसकी वजह ये रेतीला इलाका हरा भरा नजर आ रहा है। मौसम में भी बदलाव होने लगा है। अच्छी बारीश होने लगी है। सती माता मंदिर हमीरा क्षेत्र में पीने के पानी का अभाव था। ईटीएफ ने तालाब खोदने मे सहयोग किया जिसे बारिश का पानी एकत्रित होने लगा। अब यहां पर इनसानों के साथ साथ पशुओं को भी पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पा रहा है।
कर्नल राठौड़ ने बताया कि ईटीएफ द्वारा न केवल पौधे लगाए जा रहे हैं, बल्कि फैसिंग करवा कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए नियमित कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
Source: