जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ बैठक में उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, ई-फाइलिंग, अंतर्विभागीय मुद्दों, ई श्रम योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री जल सवावलंबन योजना 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पी.एम सूर्यघर योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि योजना सहित अन्य मुद्दों पर बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने सभी अधिकारियों को उन्हें विभागवार आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर सिंह ने जिलाशिक्षाधिकारी को विभिन्न विद्यालयों के वर्तमान में क्षतिग्रस्त चार दीवारी एवं छतों की तत्काल आवश्यक मरम्मत करवाने निर्देश दिए साथ ही विद्युत विभाग के अभियंता को खराब पड़े संपूर्ण ट्रांसफोर्मरों एवं अवरुद्व विद्युत लाईनों को ठीेक कराने तथा एतिहासिक गड़सीसर पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था समय रहते सुव्यवस्थित ढंग से सुचारु बनाए रखने को कहा। इसके अलावा विद्युत कनेक्शनों के अधूरे कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाने पर विशेष बल दिया।
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन योजना कार्यो के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बना कर कार्यो को समयबद्व शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय, संपर्क पोर्टल, संबंधित न्यायालयों सहित अन्य आयोगों में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरण समय पर हो निस्तारित
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रगती की चर्चा करते हुए अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे समय सीमा में पोर्टल में 30 दिन अधिक अवधि के लम्बित दर्ज प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने, औसत डीस्पोजल टाईम कम करने एवं निस्तारित प्रकरणों में संतूष्टि प्रतिशत बढाने के निर्देश दिए।
अधिकाधिक हो पौधारोपण
उन्होने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए विभागो को वृक्षारोपण के लक्ष्य आवंटित कर दिए गये है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक वृक्षारोपण करने निर्देश दिए एवं कहा कि वनारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विभागवार ई-फाइलिंग की पेंडेंसी एवं प्रगति पर चर्चा
जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय के कार्य ई-फाइलिंग के मध्यम से तय समय सीमा में
Source: