जिला कलक्टर की अध्यक्षता में अगस्त माह के तृतीय गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी सभागार में जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसुनवाई में आए परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक गंभीरता से सुनें एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करें।
जिलास्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने लंबित प्रकरणों की प्रभावी जांच कर शीघ्र पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संबंधित प्रकरणों में विभागीय कार्यवाही की जानकारी परिवादियों को अवगत करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि परिवादियों को अपनी समस्या की वस्तुस्थिति का सही पता चल सके। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवादियों की समस्या का नियमानुसार उचित समाधान कर जिले का संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाएं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 145 परिवाद दर्ज
जिलास्तरीय जनसुनवाई में अतिक्रमण, विद्युत कनेक्शन, भूमि विवाद, म्यूटेशन, पट्टा विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, अवैध कब्जे, पेंशन, जलापूर्ति, खातेदारी भूमि बंटवारा, जमीन पर गलत कब्जा एवं पट्टा संबंधित विवाद, सरकारी जमीन पर कब्जा, भूमाफियाओं द्वारा भूमि पर कब्जा संबंधी समस्या, पारिवारिक जमीन विवाद, प्रमाणित प्रतिलिपि संबंधी समस्या, अवैध जल कनेक्शन, अवैध खनन, जिलापरिषद, राजस्व, पुलिस, नगरपरिषद, पंचायतीराज, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 145 परिवाद प्राप्त हुए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त परिवादनों की नियमित मॉनिटरिंग करें और समाधान की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसा राम सैनी, सहायक जिला कलक्टर रोहित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, अधीक्षण अभियंता वाटर शैड कौशल पालीवाल, अधीक्षण अभियंता भेराराम चौधरी, सहायक निदेशक सूचना
Source: