जैसलमेर:प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा मेला के अवसर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियो की सुविधा के लिए आवश्यक्तानुसार अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओ को आवागमन व्यवस्था में कोई कठिनाई न हो सके।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर आगार के मख्य प्रबन्धक उम्मेद सिंह ने बताया कि इस बार मेले के अवसर पर श्रद्धालुओ के परिवहन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विगत 9 अगस्त से 30 स्पेशल बसों का रामदेवरा से जोधपुर के लिए संचाालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह बसें परिवहन विभाग द्वारा मेले में यात्रियो को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो इस ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम द्वारा रियायती किराया (आधा किराया) राशि लेकर टिकट काटे जा रहे है एवं यात्राएं कराई जा रही है। रामदेवरा मेला में निगम द्वारा संचाजित की गई बसों के माध्यम से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को अब तक 1 करोड़ 11 लाख रूपय की आय प्राप्त हुई हैं, जो रोड़वेज विभाग के लिए अहम बात है।
रोड़वेज आगार के मुख्य प्रबन्धक में बताया कि मेले के दौरान बाबा की समाधि के दर्शनार्थ आए किसी महिला या पुरुष यात्री की अगर मेले में जेब कट जाए या किसी कारण उसके पास उनके गन्तव्य स्थल तक पहुंचने की बस किराया राशि न हो तो रोडवेज विभाग द्वारा उन्हें निःशुल्क गन्तव्य स्ािल तक की यात्रा करवाई जा रही है। साथ ही, पर्ची जारी कर यात्रा कराने की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि रामदेवरा में पोकरण - फलोदी-जोधपुर के लिए बसे संचालित की जा रही है जिसमें श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार परिवहन सुविधा का लाभ उठा रहे।
रोडवेज विभाग अपनी बसों को पूर्व मूल भांति पोकरण-जोधपुर रूट की बसो का निार्धारित बस स्टेण्ड पर ही ठहराव कर रहा है। मेले के दौरान न तो बसों की छतों पर साईकलों को रखा जा रहा है। साथ ही, यात्रियों को टिकट दर में रियायत प्रदान करते हुए बसें संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस स्टैण्ड पर बुकिंग पूछताछ केन्द्र, सूचना केन्द्र एवं छाया-पानी इत्यादि की व्यवस्थाए सुलभ कराई जा रही है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निभा रहा है प्रभावी भूमिका
लोकदेवता बाबा रामदेव जी की तपोभूमि रामदेवरा में आयोजित 641वें वार्षिक मेले में जहां लाखों श्रद्धालु देशभर से उमड़ रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात जुटे हैं। ऐसे में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जैसलमेर अपनी विशिष्ट भूमिका
Source: