इन ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणजनों को उनकी समस्याओं का समाधान गांव में आयोजित शिविर में ही मिल सके, ताकि इससे समय, संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
19 सिरम्बर को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
अभियान के तहत शुक्रवार 19 सितम्बर को जैसलमेर जिले के उपखण्ड क्षेत्र फतेहगढ की ग्राम पंचायत बईया व तेजरावा में, उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर की पंचायत समिति सम के ग्राम पंचायत पूनमनगर व तेजपाला में, पंचायत समिति जैसलमेर की गा्रम पंचायत रूपसी, पिथला एवं मोहनगढ पंचायत समिति के खींवसर व बांकलसर में, उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की ग्राम पंचायत फलसुण्ड व स्वामी जी की ढाणी में एवं उपखण्ड क्षेत्र पोकरण के लिए भैंसडा, खेलाणा, एवं आसकन्द्रा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
Source: