जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत सनावड़ा में आयोजित शिविर ने एक और सराहनीय उपलब्धि दर्ज की। शिविर प्रभारी हनुमानराम एवं सहायक शिविर प्रभारी माधवसिंह के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन हुआ।
शिविर में ग्रामीण लाभार्थी श्रीमती अमका पत्नी बरकत खां निवासी सनावड़ा ने सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने के लिए निवेदन प्रस्तुत किया इस पर शिविर प्रभारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार पात्रता की पुष्टि कर ऑनलाईन आवेदन पूर्ण कराया और मौके पर ही पेंशन पीपीओ जारी कर लाभार्थी को प्रदान किया। पेंशन की स्वीकृति मिलने के बाद अमका के चेहरे पर जो संतोष और प्रसन्नता दिखी, वह इस शिविर की वास्तविक सफलता की प्रतीक थी।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता एवं समस्याओं के मौके पर त्वरित समाधान की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपखण्ड प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जन-सेवा की अनूठी मिसाल बताया।
यह सफलता दर्शाती है कि सरकार की योजनाएं जब प्रभावी ढंग से क्रियान्वित होती हैं, तो सामान्य जनजीवन में सार्थक बदलाव संभव होता है।
Source: