जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत छायण में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के दौरान एक ओर जनकल्याणकारी कार्य संपादित हुआ, जिसने राज्य सरकार की जन-सेवा की भावना को ओर भी मजबूत किया।
शिविर में विकास अधिकारी एवं शिविर प्रभारी सुरेशचंद वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी चंदन सिंह, सरपंच श्रीमती गवरी देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी जगदीश की उपस्थिति में लाभार्थी जवरू खान उर्फ जेरू खान पुत्र खेते खां को पंचायती राज विभाग की स्वामित्व योजना के तहत आवासीय ाूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।
यह महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने से लाभार्थी को अब भविष्य में राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
पट्टा मिलने के बाद लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के प्रति खुले मन से आभार जताया उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आज एक लंबे इंतजार का अंत हुआ है, जिससे उनके परिवार को स्थायित्व एवं सुरक्षा का अहसास हुआ है।
यह सफलता न केवल लाभार्थी के जीवन में बदलाव का प्रतीक है, बल्कि यह सरकार की सेवाएं अंतिम छोर तक पहुंचाने की
Source: