जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर -2025 के तहत सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेडान में आयोजित शिविर में वर्षों से लंबित भूमि विवाद का समाधान कर लाभार्थियों को बड़ी राहत दी गई।
विधायक पोकरण महंत प्रताप पुरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी, शिविर प्रभारी तहसीलदार हजाराराम, सह प्रभारी भगवान सिंह, भू-अ.नि. कृपाराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रावल सिंह, पटवारी किशनाराम, वरिष्ठ सहायक मोतीराम सहित कई अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से नथाराम पुत्र कांसीराम मेघवाल, श्रीमती पप्पु पत्नि देवाराम व श्रीमती सूआ पत्नि भानाराम (सभी निवासी मदासर) के मध्य आपसी सहमति से सहखातेदार भूमि का सफलतापूर्वक विभाजन किया गया।
लाभार्थियों ने तत्काल मौके पर समाधान से प्रसन्न होकर राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया और ग्रामीण सेवा शिविर को एक सराहनीय पहल बताया। साथ ही, इस शिविर ने एक बार फिर साबित किया कि सरकार की यह योजना ग्रामीणों के लिए समाधान का प्रभावी मंच बन रही है।
Source: