जैसलमेर। कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर द्वारा देशी खेजड़ी पर थार शोभा खेजड़ी की ग्राफ्टिंग ,पौध नर्सरी एवं कम्पोस्ट खाद निर्माण विषयक सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया थार शोभा खेजड़ी की उन्नत प्रजाति है जो शुष्क इलाकों में खेती के लिए बेहद लाभकारी है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दीपक चतुर्वेदी ने खेजड़ी की उन्नत किस्म थार शोभा, जिले में अन्य बागवानी पौधे खजूर बेर, अंजीर, अनार ,निम्बू, करोंदा इत्यादि पौधों के महत्व एवं जलवायु अनुकूलता पर चर्चा करते हुए बागवानी को कृषि सह-व्यवसाय के तौर पर अपनाकर अधिक से अधिक मुनाफा प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षार्थीयों को प्रेरित किया । सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण में डॉ प्रताप सिंह कुशवाहा ने किसानो को क्षेत्र में खजूर
Source: