ग्राम पंचायत नेतासर में शिविर के दौरान लाभार्थी को मिली पशु बीमा पॉलिसी,
जताया मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार
जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सर्व पखवाड़ा’ के तहत ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का आयोजन ग्राम पंचायत नेतासर में किया गया, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को पहुंचाया गया।
शिविर में श्रीमती लूणी देवी पत्नी बम्गा राम निवासी नेतासर को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत उनकी बीमा पॉलिसी हाथों-हाथ जारी की गई। यह पॉलिसी न केवल उनके पशुओं को आकस्मिक मृत्यु, बीमारी या दुर्घटना से सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि भविष्य में उनके पशुपालन व्यवसाय को स्थायित्व और आर्थिक संबल भी देगी।
शिविर में प्रभारी अधिकारी गुणेशा राम तहसीलदार फलसूंड, सहप्रभारी श्रेणीदान, सरपंच हस्ती राम, ग्राम विकास अधिकारी हरीश जीनगर, एवं भीमदान चारण की गरिमामय उपस्थिति में पॉलिसी वितरण का कार्य संपन्न हुआ।
लाभार्थी लूणी देवी ने राज्य सरकार की इस अनूठी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, जिला प्रशासन, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बीमा योजना ने हमें पशुपालन के प्रति आत्मविश्वास दिया है। अब हम बिना डर के अपने पशुओं की देखभाल कर पाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविर - 2025 के तहत ऐसा प्रभावी क्रियान्वयन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सही मायनों में अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही हैं। नेतासर पंचायत की यह सफलता कहानी अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।
Source: