जैसलमेर, फलसूंड रोड स्थित व्यासों की बगीची, पोकरण में पोकरण व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित बैठक में स्टेट जीएसटी विभाग से जॉइंट कमिश्नर पंकज पंवार, असिस्टेंट कमिश्नर जीवन गिरि, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह सहित पोकरण व्यापार मण्डल के समस्त व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर पंकज पंवार ने जीएसटी परिषद् की 56वीं बैठक में की गई सिफारिशों के बाद जीएसटी की कर दरों में की गई अभूतपूर्व कमी के विषय में सेक्टर वाइज विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, कहा कि जीएसटी में पहले प्रचलित 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की कर दर श्रेणी को समाप्त कर दिया गया है। इस कर दरों में कमी से अब उपभोक्ता को सामान सस्ती कीमत पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही, आम आदमी के लिए रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों पर कर दर घटाकर उसे दीपावली का उपहार दिया गया है। इन बदलावों को 22 सितंबर 2025 से प्रभावी किया गया है। इस दौरान बैठक मौजूद व्यापारिगणों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
जॉइंट कमिश्नर पंवार ने व्यापारिक मण्डल से यह लाभ अंतिम उपभोक्ता तक आवश्यक रूप से पहुंचाने की अपील भी की। साथ ही, नियमित रूप से रिटर्न फाइलिंग और अन्य जीएसटी अनुपालना के लिए भी समझाइश की एवं कहा कि यह पहल व्यापारियों को नई कर संरचना का लाभ उठाने और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
इस दौरान पोकरण शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजेश व्यास, श्यामजी राठी, रामेश्वर गुचिया, जगदीश राजपुरोहित, धूड़ाराम सोनी, अब्दुल गफ्फार, कैलाश माली, विष्णु थानवी, मुरलीधर राठी, सीए योगेश भूतड़ा, सीए रविकान्त राठी, सीए जितेन्द्र चाण्डक सहित लगभग 100 व्यापारी उपस्थित रहे।
---000---
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 25 को
राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 26 सितम्बर को उत्कर्ष भवन (जैन भवन), जैसलमेर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्राप्त कर चुके नवचयनित युवाओं को सम्मानपूर्वक नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट प्रदान करना है।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए पशुपालन विभाग, जैसलमेर संयुक्त निदेशक को नोडल अधिकारी, एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व महिला अधिकारिता विभाग, जैसलमेर उप निदेशक को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यसताओं एवं व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए संबधित विभगाीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए उनकी क्रियान्वित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उत्कर्ष भवन (जैन भवन) में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया
Source: