जैसलमेर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है। साथ ही, उन्होंने आमजन से आह््वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें और भारत निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बैठक में जैसलमेर जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं, अभियानों सहित लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान श्री शेखावत ने मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में शहरी एवं ग्रामीणॉंचलों की पेयजल प्रबन्धन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरबन्दी एवं पानी की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता के लिए उपयुक्त कंटीन्जेन्सी प्लान के अनुरूप निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल से संबंधित सभी गतिविधियों एवं योजनाओं की माइक्रो लेवल पर समीक्षा की जाए तथा पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर और अधिक प्रभावी एवं बेहतर प्रबंधन तंत्र विकसित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने जल जीवन मिशन में आ रही कमियों के निस्तारण के लिए बेहतर ढंग से समुचित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े हैंडपंपों, जीएलआर एवं ट्यूबवेल्स को जनता जल योजना के तहत शीघ्र सुचारू करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि गर्मियों व नहरबंदी के समय पेयजल वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले के जिला अस्पताल, पीएचसी एवं सीएचसी में स्वीकृत व रिक्त पदों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों एवं उपलब्ध दवाओं की स्थिति

...

Source: