जैसलमेर | खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य ¼MSP)पर जिंसों की खरीद प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने के लिए नाचना क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा अभिनव पहल की गई है। समिति परिसर में ’किसान मित्र सेवा केंद्र’ के माध्यम से किसानों को ’एक ही छत के नीचे’ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रमुख सुविधाएं एवं तकनीकी प्रबंधनः
समिति ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए खरीद प्रक्रिया के दौरान होने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने हेतु एक समर्पित हेल्पडेस्क स्थापित की है। किसानों के सहयोगार्थ निःशुल्क फोटोकॉपी, त्वरित बायोमेट्रिक सत्यापन, शीतल पेयजल एवं बैठने के लिए माकूल व्यवस्थित छाया (Weather&protected waiting area) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का संबोधनः
समिति अध्यक्ष ने अवगत कराया कि- “हमारा प्राथमिक लक्ष्य किसानों को सेवा-केंद्रित माहौल प्रदान करना है। भारेवाला और मदासर जैसे उप-केंद्रों के किसानों के लिए भी तकनीकी संसाधनों को सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी कृषक को विक्रय पर्ची या पंजीकरण में असुविधा न हो।“ स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि ने इन व्यवस्थाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
लाभार्थी किसानों की प्रतिक्रियाः
समिति में उपस्थित किसानों ने प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि पूर्व में दस्तावेजों एवं बायोमेट्रिक के लिए बाजार के चक्कर लगाने पड़ते थे, किंतु अब समिति के भीतर ही समाधान मिलने से समय और श्रम की बड़ी बचत हो रही है।
नाचना क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड
न्यूनतम समर्थन मूल्य ख़रीद खरीफ वर्ष 2025-26 में समिति व कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व
वक्तव्य-1
इस बार नाचना क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. द्वारा किसानों के लिए जो व्यवस्थाएं की गई है वह संतोषप्रद है और भुगतान किसानों के खाते में शीघ्र प्राप्त होने से किसानों को सीधे ही अत्यंत तीव्र राहत मिली है जिससे किसानों की ख़रीद और सरकारी व्यवस्था में विश्वास लौटा है।
-ः श्री खुशाल चंद सोनी ग्राम पंचायत नाचना सरपंच प्रतिनिधि
वक्तव्य नंबर -2
न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीफ 2025-26 में समिति व कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य व्यवस्थापक द्वारा त्वरित कार्य करने से राजफैड के क्षेत्रिय कार्यालय, उप रजिस्ट्रार कार्यालय एवं समिति स्तर कि व्यवस्थाएं सुदृढ़ और सहयोगी होने से भारेवाला व मदासर के किसानों कि फसल तुलाई यहां कि जा रही हैं इसलिए इस पहल से किसान इस व्यवस्था से खुश हैं।
Source: