जैसलमेर । राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा राज्य में संचालित खेल अकादमीयों के लिए चयन स्पर्धा वर्ष 2026दृ27 की सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 10 फरवरी 2026 तक चलेगी।

 जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि जिले के इच्छुक बालकदृ बालिका खिलाड़ी जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इंडोर स्टेडियम जैसलमेर से या ूूू.तेेब.वतह पद से अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, गत क्लास की अंक तालिका, पासपोर्ट्स साइज दो फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल हेल्थ प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र की छाया प्रति आवश्यक रूप चयन स्पर्धा के समय साथ में लेकर जाना है आवेदन करने वाले बालक खिलाड़ी की आयु 31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 16 वर्ष  जो कि 31.12.2010 से 31.12.2016 के मध्य जन्मा बालक खिलाड़ी व बालिका खिलाड़ी की आयु न्यूनतम 13 वर्ष व अधिकतम 17 वर्ष जो कि 31.12.2009 से 31

12.2013 के मध्य जन्मी बालिका खिलाड़ी व बास्केटबॉल में सीनियर बालक वर्ग में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 20 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमी में विद्यमान प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 20 वर्ष होगी तथा बालक सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी एवं सीनियर बालक बास्केटबॉल अकादमी में प्रवेश हेतु नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ही रखा जावेगा जिसमें एसजीएफआई मेडलिस्ट/ विश्वविद्यालय जोनल मेडलिस्ट/ सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का प्रतिभागी या ओपन नेशनल प्रतियोगिता में मेडलिस्ट खिलाड़ी को ही चयन स्पर्धा में सम्मिलित किया जाएगा।

   आवेदन कर्ता राजस्थान का मूल निवासी खिलाड़ी होना आवश्यक है एवं खिलाड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा, आवास व भोजन का खर्च स्वयं ही अपने स्तर पर वहन करना होगा एवं खिलाड़ी स्वयं की जिम्मेदारी पर चयन स्पर्धा में सम्मिलित होगा, चयन स्पर्धा के समय अपने मूल दस्तावेज जिसमें जन्म प्रमाण पत्र जो ग्राम पंचायत/ नगर पालिका/ नगर परिषद एवं नगर निगम से जारी किया गया हो, आधार कार्ड, गत वर्ष की अंक तालिका एवं खेल योग्यता प्रमाण पत्र साथ में लेकर जाएंगे  जिसमें राज्य स्तर पर लगातार तीन वर्ष से पदक विजेता खिलाड़ी को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी व स्पर्धा में खेल किट में उपस्थित होना आवश्यक है चयन स्पर्धा एक खेल की 2 दिन में जयपुर मुख्यालय पर आयोजित की जावेगी जिस पर रजिस्ट्रेशन बैटरी टेस्ट एवं खेल कौशल टेस्ट लिए जाएंगे तथा अंतिम चयनित खिलाड़ियों का अकादमी में प्रवेश से पूर्व मेडिकल टेस्ट/ जांच हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स ट्रेंनिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर जयपुर में की जाएगी। अकादमी में चयनित खिलाड़ी को आवास, भोजन, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सीमित चिकित्सा की सुविधाएं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के नियमानुसार निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

 अकादमी में चयन स्पर्धा का प्रोग्राम निम्नानुसार रहेगा समस्त खेल अकादमी के चयन स्पर्धा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित की जाएगी जिसमें पंजीकरण के पश्चात चयन स्पर्धा की प्रारंभ तिथि को बैटरी टेस्ट लिए जाएंगे दूसरे दिन खेल कौशल के टेस्ट लिए जाएंगे इसलिए चयन स्पर्धा की प्रारंभ तिथि से ही उपस्थित होने पर ही चयन स्पर्धा में खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा।

 03 एवं 04 फरवरी 2026 को बालक कुश्ती अकादमी व बालिका खेल संस्थान कुश्ती भरतपुर, बालक साईकिल अकादमी बीकानेर, बालक हैंडबॉल अकादमी जैसलमेर, बालिका हैंडबॉल अकादमी जयपुर की चयन स्पर्धा आयोजित होगी।

 04 व 05 फरवरी 2026 बालक एथलेटिक्स अकादमी श्रीगंगानगर व अजमेर, बालिका एथलेटिक्स अकादमी जयपुर, बालक व बालिका एथलेटिक्स अकादमी प्रस्तावित चूरू, पैरा खेल अकादमी एथलेटिक्स एवं पावरलिफ्टिंग जयपुर, बालिका खेल संस्थान एथलेटिक्स जयपुर, भरतपुर व उदयपुर की चयन स्पर्धा आयोजित होगी।

 05 व 06 फरवरी 2026   बालिका तीरंदाजी अकादमी जयपुर, बालक तीरंदाजी अकादमी उदयपुर व डूंगरपुर, बालिका खेल संस्थान तीरंदाजी उदयपुर की चयन स्पर्धा आयोजित होगी।

 06 व 07 फरवरी 2026

बालिका हॉकी अकादमी अजमेर, बालक हॉकी अकादमी जयपुर, बालिका खेल संस्थान हॉकी भरतपुर,बालक कबड्डी अकादमी करौली, बालक व बालिका कबड्डी अकादमी चुरु बालिका खेल संस्थान कबड्डी जयपुर, भरतपुर व उदयपुर  प्रस्तावित बालक कबड्डी अकादमी डीडवाना की चयन स्पर्धा आयोजित होगी।


 07 व 08 फरवरी 2026

बालक बास्केटबॉल अकादमी जैसलमेर, सीनियर बास्केटबॉल अकादमी पुरुष वर्ग जयपुर, बालिका बास्केटबॉल अकादमी जयपुर, बालिका खेल संस्थान बास्केटबॉल उदयपुर, प्रस्तावित बालक बास्केटबॉल अकादमी सीकर व बाड़मेर कि चयन स्पर्धा आयोजित होगी।

08 व 09 फरवरी 2026

बालिका फुटबॉल अकादमी कोटा, बालक फुटबॉल अकादमी जोधपुर, बालिका फुटबॉल खेल संस्थान जयपुर, प्रस्तावित बालक फुटबॉल अकादमी  सीकर व बांसवाड़ा कि चयन स्पर्धा आयोजित होगी।

 09 व 10 फरवरी 2026

बालिका वालीबॉल अकादमी जयपुर, बालक वॉलीबॉल अकादमी झुंझुनू, आवासीय बालिका खेल संस्थान बॉक्सिंग वेट लिफ्टिंग जयपुर कि चयन स्पर्धा आयोजित होगी।राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जिलों की खेल अकादमी की चयन स्पर्धा जयपुर मुख्यालय सवाई मानसिंह स्टेडियम मैं ही उपरोक्त तिथि अनुसार आयोजित की जाएगी एवं अविवाहित बालक बालिका खिलाड़ियों को ही अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इंडोर स्टेडियम में कार्यालय समय में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं।

Source: