जैसलमेर। राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई ने सोमवार को जैसलमेर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के सुनहरे, आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया।
उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय बजट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत /2047 के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट और ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करता है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का रोडमैप है।
श्री विश्नोई ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समावेशन का सशक्त संतुलन प्रस्तुत करता है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिकः सभी के कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना प्रत्येक प्रावधान में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बजट में आधुनिक तकनीक, एआई आधारित कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रभावी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और गांव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।
युवाओं के लिए रोजगार को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर सृजित किए गए हैं। विशेष रूप से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा। बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, जिला अस्पतालों का उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और मेडिकल टूरिज्म के लिए रीजनल हब की स्थापनाकृदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार, महिलाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ने के प्रयास तथा प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण का निर्णय नारी शक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क, खनिज कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे बड़े निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट राजस्थान सहित सभी राज्यों के लिए विकास के नए द्वार खोलने वाला है, विशेषकर कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्रों में।
अंत में श्री विश्नोई ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 एक समावेशी, जनकल्याणकारी और राष्ट्र निर्माणकारी बजट है, जो भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस ऐतिहासिक, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन प्रकट किया।
Source: