जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नीति आयोग, भारत सरकार के तत्वावधान में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक तीन माह की अवधि में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आशान्वित जिला कार्यक्रम से जुड़े छह प्रमुख सूचकांकों में त्वरित प्रगति करते हुए विकास लक्ष्यों की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का ब्लॉक स्तरीय समारोह 11 फरवरी, बुधवार को प्रातः 10.00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ करेंगे।
अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ द्वारा जारी आदेशानुसार विभिन्न विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, जिन्हें पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जाएगा, ताकि अभियान के लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।
Source: