जैसलमेर। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशानुसार मानव तस्करी निरोधी युनिट जैसलमेर प्रभारी डॉ. गीता विश्नोई सी.आई. मय कालिका पैट्रोलिंग युनिट जैसलमेर के म. कानि. निरमा सोहिनी, मगी, कंचन कंवर एवं निर्मला द्वारा आत्म रक्षा के संबंध में सफल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही बालिकाओं को सोशल मीडिया सीमित उपयोग करने के साथ-साथ साईबर क्राईम से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अवसर पर डॉं. गीता विश्नोई द्वारा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई एवं इसके साथ ही राज कोप सिटीजन मोबाईल एप की जानकारी बालिकाओं को देकर अपने मोबाईल में डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान विभिन्न परिस्थितियों में उपयोग में आने वाले हेल्पलाईन नम्बर 112, 181,1098 तथा 1090 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और कालिका पैट्रोलिंग युनिट के विभिन्न क्रियालापों एवं कार्यो की जानकारी के साथ पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।
प्रशिक्षण के अंत में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जैसलमेर के प्रधानाचार्य उम्मेदसिंह भाटी ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सभी यूनिट पदाधिकारीगण का सहयोग प्रदान करने पर आभार प्रकट किया।
Source: