जैसलमेर। जिले के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल का सत्र 2025-26 के लिए वार्षिकोत्सव 2026 का समारोहपूर्वक भव्य एवं शानदार आयोजन एडम कमांडेन्ट बीएसएफ सेक्टर हेड र्क्वाटर जैसलमेर राजीव रतोड़ी के मुख्य आतिथ्य एवं एसीएम बीएसएफ सेक्टर हेड क्वाटर जैसलमेर अजीतसिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर छतर सिंह भाटी एवं जितेन्द्रसिंह भूतड़ा के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया।

      मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य उम्मेदसिंह राठौड़ ने बाताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंचासीन अतिथियों का साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यालय की ओर से स्वागत सत्कार सम्मान किया गया प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आकर्षण का केन्द्र रहे सरस्वती वंदना नृत्य, स्वागत गीत नृत्य, देशभक्ति, नारीशक्ति, स्वच्छता, राजस्थानी घूमर नृत्य आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

     इस दौरान मुख्य अतिथि उद्बोधन में एडम कमांडेन्ट ने विद्यालय के विकास एवं खेल मैदान निर्माण में सहायता करने का आश्वासन प्रदान किया और विशिष्ठ अतिथि छत्रसिंह भाटी सीबीइओं ने अपने उद्बोधन में मॉडल स्कूलों की रूपरेखा एवं संचालन के उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और पुरुस्कार वितरण में कक्षा 1 से 12 तक के प्रत्येक कक्षा के सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, एवं गत्तवर्ष परीक्षा परिणामों में कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विधार्थियों को, एवं राज्य स्तर पर बास्केट बॉल में गोल्ड मेडल विजेता निशांत कक्षा 11 एवं राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने वाली बालिका युक्ति खत्री को पुरस्कार प्रदान किए गए।

     उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित हुए मरू महोत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम भाग्यश्री, द्वितीय खुश्बू कंवर तृतीय ललिता और सांत्वना पुरुस्कार प्रथम हेमलता व द्वितीय ममता को पुरूस्कृत किया गया। इसी क्रम में स्टुडेन्ट ऑफ ईयर का खिताब कक्षा 12 की स्नेहा भार्गव को दिया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन करने वाली छात्राओं आतिशि व स्नेहा भार्गव को भी पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों, भामाशाहों, अभिभावकों का आभार प्रकट किया एवं नगर परिषद जैसलमेर का समस्त टेंट सम्बंधी व्यवस्थाएं प्रदान करवाने पर सभी का आभार प्रकट किया गया एवं समस्त स्टाफ व विधार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहना की व विधार्थियों को आगामी बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।      

Source: