जैसलमेर। राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्ंथान, गॉधी कॉलोनी, जैसलमेर में किया गया।
रोजगार सहायता शिविर में जिला रोजगार अधिकारी, सुरेश कुमार ने प्रारम्भ में बेरोजगार आशार्थियों एवं कम्पनी नियोक्ता से रूबरू करवाया। आशार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठाने को कहा। इस रोजगार सहायता शिविर में 219 आशार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 72 आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।
इस रोजगार सहायता शिविर में राजकीय आई.टी.आई. के उपनिदेशक अशोक सुथार ने आई.टी.आई. मंे संचालित ट्रेड के बारे लाभार्थियों को अवगत करवाया। कनिष्ठ रोजगार अधिकारी जगदीश प्रसाद मीना ने इस शिविर में आने वाले समस्त आशार्थियो को निजी कम्पनियांे में अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
इस शिविर में सुजलोन एनर्जी लिमिटेड (रोटर ब्लेड यूनिट), यशस्वी ग्रुप ऑफ कम्पनीज (सुजलोन), एस. आई.एस लिमिटेड कम्पनी, सुजलोन आर. बी. यू. जैसलमेर, एच. ए. एम. कम्पनी सोलर जैसलमेर इत्यादि कम्पनियों ने इस रोजगार सहायता शिविर में भाग लेकर बेरोजगारो को रोजगार प्रदान किया गया।
इस शिविर में अतुल कुमार सुथार, भूपत सिंह, प्रदीप कुमार, मकबूल अली, सुरेन्द्र कुमार, सुजान सिंह भाटी, विक्रम कुमावत, जानकी महेशवरी, इत्यादि का सहयोग रहा एवं जिला रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार ने आगुन्तक अतिथि, बेरोजगार आशार्थियों एवं कम्पनियों का आभार व्यक्त किया।
Source: