जैसलमेर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी, शनिवार को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता एवं शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपादित किया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 21 फरवरी को सांय 04.00 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रखें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
Source: