जैसलमेर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन के निर्देशन में अधींशाशी अभियंता पुरूशोतम और सहायक अभियंता भीरम राम के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवमं जन सहभागिता कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत माणिक्य लाल वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय जैसलमेर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैप के सामाजिक विकास .विशेषज्ञ कुन्दनसिंह भाटी द्वारा गडीसर झील के सौन्दर्यीकरण परियोजना के बारे में जानकारी देते हूए बताया गया कि तालाब हमारी विरासत हैं, इनको संभालना व स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। एवमं जल संरक्षण पर भी जानकारी दी। तथा गडीसर झील के सौन्दर्यीकरण से तालाब की रौनक में बढोतरी होगी, जिससे स्थानीय लोगो और पर्यटकों की आवाजाही में वृ़िद्ध होगी। इसके साथ ही जल संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये गये तालाब, कूंए व बावडियां जल संरक्षण का परिचायक हैं, तथा हमें सन्देश देते हैं कि जल को बचाना हमारा कर्तव्य हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार गोपा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से हम अपने जीवन में प्रत्येक ज्ञान को लेते हैं, इसमें एक ज्ञान जल संरक्षण का महत्व हैं। विद्यार्थी समाज की महत्वपूर्ण कडी हैं, तथा समाज और देश का भविश्य हैं, इसलिए विद्यार्थी द्वारा जल संरक्षण के सन्देश पर अमल किया जावें तथा समाज को भी इसके बारे में जागरूक करें।
इस कार्यक्रम में अध्यापिका रीता व्यास रेखा पुरोहित रेखा भाटी राजेश्वरी व्यास मानसी व एसओटी महिपाल सिंह का भी सहयोग सहारनीय रहा।
Source: